Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand : सीएम धामी ने किया एलान, हर ब्लॉक में बनेगा बालिका छात्रावास

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 जून 2026 तक सभी लंबित शासनादेश हर हाल में जारी किए जाएं। साथ ही हर विकासखंड में बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाने और तीन प्रमुख मंदिरों को धार्मिक सर्किट के रूप में विकसित करने की बात कही।

सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन घोषणाओं पर अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से जारी किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि राज्य के हर विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक छात्रावास बनाया जाएगा। इसके लिए ऐसे स्कूल चिन्हित किए जाएंगे जहां छात्राओं की संख्या अधिक है और वहां भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Comment