Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने अचानक दिया इस्तीफा, 4 साल पहले भी भाजपा प्रदेश में ऐसे ही प्रयोग कर चुकी है, बनेगी नई कैबिनेट




गुजरात में आज मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के सभी 16 मंत्रियों ने अचानक इस्तीफा दे दिया। गुजरात में सभी मंत्रियों के इस्तीफा दिए जाने पर एक बार फिर भाजपा हाईकमान प्रदेश में नया मंत्रिमंडल लाने जा रही है। इससे पहले भी गुजरात में यही प्रयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं। कल गांधीनगर में सुबह 11.30 बजे नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा। गुजरात में बीजेपी ने कुछ इसी तरह से साल 2021 में एक झटके में मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम समेत सभी मंत्रियों को हटा दिया था। अब जब राज्य में अगले चुनावों में दो साल का वक्त बचा है तब बीजेपी ने सभी मंत्रियों से इस्तीफा लेकर चौंका दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की टीम में युवा चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है। अब देखना होगा कि नई टीम सभी नए मंत्री होंगे। या फिर कुछ रिपीट होंगे। शुक्रवार को होने वाले शपथ समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

नए मंत्रियों को कल, 17 अक्टूबर, 2025 को महात्मा मंदिर में शपथ दिलाई जानी है। हालांकि, उससे पहले आज रात राज्य भाजपा और मुख्यमंत्री ने एक जरूरी मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के गांधीनगर स्थित घर पर होनी है। मौजूदा सरकार के सभी मंत्रियों को इस मीटिंग में शामिल होने के लिए कहा गया है। साथ ही, मीटिंग ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों को भी मौजूद रहना है। जो डिटेल्स मिल रही हैं, उनके मुताबिक, नई बॉडी में जिन MLA को जगह दी जाएगी, उनमें से ज़्यादातर BJP से होंगे, जबकि कांग्रेस से BJP में शामिल हुए दो से तीन MLA को मंत्री बनाया जा सकता है।

नए मंत्री लेंगे शपथ
नए मंत्रियों को कल सुबह 11.30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में राज्यपाल शपथ दिलाएंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 और नगर निगमों समेत लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट चुनावों और राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात को ध्यान में रखते हुए, इलाके और जाति के आधार पर समीकरण बनाकर नए मंत्रियों को चुना जा सकता है। ताकि राज्य में मौजूद विपक्ष को काफी हद तक खत्म किया जा सके।


इन मंत्रियों का हुआ इस्तीफा

कैबिनेट मंत्री

कनु देसाई
ऋषिकेश पटेल
राघवजी पटेल
बलवंत सिंह राजपूत
कुंवरजी बावलिया
मुलुभाई बेरा
कुबेर डिंडोर
भानुबेन बाबरिया

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

हर्ष संघवी
जगदीश विश्वकर्मा

राज्य मंत्री

पुरुषोत्तम सोलंकी
बचुभाई खाबड़
मुकेश पटेल
प्रफुल्ल पानसेरिया
भीखू सिंह परमार
कुंवरजी हलपति

Leave a Comment