September 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

कल से ऋषिकेश में राफ्टिंग करने के लिए 2 महीने तक लगाई गई रोक

उत्तराखंड की योग नगरी ऋषिकेश में राफ्टिंग करने के लिए 1 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक यानी 2 महीने तक रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने यह फैसला इसलिए किया है कि गंगा में बारिश के चलते जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए 1 जुलाई से 31 अगस्त तक राफ्टिंग के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी बीच अगर कोई भी कंपनी राफ्टिंग कराती हुई पकड़ी गई, तो संबंधित कंपनी के संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने राफ्टिंग कराने वाली सभी कंपनियों के संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।जून का महीना आते-आते पहाड़ों पर बारिश के चलते गंगा नदी का जल बढ़ जाता है। ऐसे में रिवर राफ्टिंग सीजन भी दो महीने के लिए बंद हो जाता है जो नदी में पानी कम होने के बाद सितंबर माह में दोबारा शुरू होता है।

Leave a Comment