Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

VIDEO Jammu Kashmir Udhampur Footbridge Collapsed दुखद हादसा : उधमपुर में पुल टूट कर नदी में गिरा, 80 लोग घायल, बैसाखी पर्व पर मेले में उमड़े थे हजारों लोग, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇



जम्मू के उधमपुर जिले में बैसाखी पर्व पर आज एक दुखद हादसा हो गया। एक फुटब्रिज (पुल) के टूट जाने से कई बच्चों समेत कम से कम 80 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि चेनानी प्रखंड में बैन गांव के बेनी संगम में बैसाखी समारोह के दौरान यह हादसा हुआ। संभागीय उपायुक्त (जम्मू) रमेश कुमार ने पीटीआई को बताया कि बड़ी संख्या में लोगों के इस पुल पर जमा होने से बढ़े भार के कारण यह टूट गया।


ये हादसा उस समय हुआ जब इलाके में बैसाखी का मेला चल रहा था और इस बैसाखी के मेले में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के लिए उमड़े थे। इस पुल की 20 लोगों की क्षमता है लेकिन मेले के दौरान करीब 150 लोग एक साथ पुल के ऊपर आ गए थे। जिसके कारण पुल गिर गया। उन्होंने बताया कि पुल गिरते ही यहां चीख-पुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




बता दें कि पिछले साल 30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी में भी ऐसे ही हादसा हुआ था। मोरबी में पुल टूटने से 300 से ज्यादा लोग डूब गए थे। प्रशासन को हादसे की खबर मिलते ही बचाव अभियान चलाया दिया गया था, लेकिन इसमें 135 लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में गुजरात के जडेजा परिवार के सात सदस्यों की मौत एक साथ हो गई थी। सातों सदस्य हादसे के दिन मोरबी के एक मंदिर से लौट रहे थे तो बच्चों ने केबल ब्रिज पर जाने की बात कही, जिसके बाद वे इस इस हादसे का शिकार हो गए।

Leave a Comment