September 22, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

जबरदस्त बढ़ोतरी: राजधानी दिल्ली के विधायकों की सैलरी 66 प्रतिशत बढ़ी, दी गई मंजूरी

राजधानी दिल्ली के विधायकों की चांदी हो गई है। दिल्ली के विधायकों के वेतनमान में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली के विधायकों की सैलरी 66% बढ़ गई है। राष्ट्रपति ने बजट सत्र से पहले विधायकों की सैलरी, पेंशन और भत्तों को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्हें अब 54 हजार रुपए की जगह हर महीने 90 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। भत्तों को शामिल कर दें तो विधायकों को अब हर महीने 1 लाख 70 हजार रुपए मिला करेंगे।

Leave a Comment