Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

हल्द्वानी में विकास कार्यों की बैठक के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को दी नसीहत, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी


मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे हैं। यहां उन्होंने नैनीताल जनपद के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक की। इस बैठक में जिले में किए जा रहे विकास कार्यों का सीएम धामी ने अधिकारियों से फीडबैक लिया। वहीं बैठक के बाद सीएम धामी ने अधिकारियों को जीरो पेंडेंसी रणनीति के तहत विकास कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा विकास कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा जनता के लिए जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं, उनमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे भी सुनने में आता है कि भ्रष्टाचार की वजह से किसी भी तरह के विकास कार्य में बाधा आ रही है तो, इसलिए यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कोई भी काम प्रदेश के अंदर जीरो टॉलरेंस की नीति पर हो । मुख्यमंत्री ने कहा भ्रष्टाचार के मामले में कोई भी अधिकारी दोषी पाया जाएगा तो 1064 नंबर पर उसकी शिकायत की जा सकती है। इस नंबर को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा जनप्रतिनिधियों की बातों को भी अधिकारी ध्यान से सुने और उनका सकारात्मक हल निकालें।

Leave a Comment