Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 5, 2026
Daily Lok Manch
स्पोर्ट्स

5 महीने बाद जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया में हुए शामिल, श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे सीरीज

मंगलवार 3 जनवरी को क्रिकेट से जुड़ी दो खबरें जो सुर्खियों में रही। पहली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल के साथ जुड़ गए हैं। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली की भूमिका दिल्ली कैपिटल में चीफ की होगी। वहीं दूसरी खबर यह है कि गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर टीम इंडिया में शामिल हो गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया है। मंगलवार को बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। बुमराह चोट लगने की वजह से पिछले 5 महीने से टीम से बाहर थे। बुमराह पहले वनडे के लिए घोषित किए गए टीम में शामिल नहीं थे। श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 10 जनवरी को गुवाहटी में खेला जाना है। बुमराह पिछले साल सितंबर से टीम से बाहर थे। वे एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा नहीं थे।

Leave a Comment