Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

घने कोहरे के कारण रेल मंत्रालय ने 245 ट्रेनों को कैंसिल किया

राजधानी दिल्ली समेत देश के उत्तरी मैदानी इलाकों में शनिवार सुबह भी बहुत घना कोहरा (Heavy Fog) छाया रहा। घने कोहरे (Fog) का असर यातायात पर भी पड़ा है और इस वजह से ट्रेन सेवाएं (Train Service) भी प्रभावित हुई हैं। कोहरे के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railways) को आज भी कई ट्रेनों (Trains) को रद्द करना पड़ा है। देश में रोजाना लाखों लोग हर दिन ट्रेन से सफर करते हैं और ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ही ये जान लेना जरूरी है कि आपकी ट्रेन कैंसिल (Cancel) या डायवर्ट (Divert) या रिशेड्यूल (Reschedule) तो नहीं की गई है?
ये जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे की ओर से शेयर की जाती है। इसे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से भी देखा जा सकता है। आज रद्द या डायवर्ट किए गए ट्रेनों की बात करें तो 245 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, 32 ट्रेनों को रिशेड्यूल जबकि 31 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

Leave a Comment