Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बैंक लोन धोखाधड़ी मामला : आईसीआईसीआई की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

शुक्रवार 23 दिसंबर शाम को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को सीबीआई ने अरेस्ट कर लिया है। सीबीआई ने दोनों को आईसीआईसीआई बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। चंदा कोचर पर मार्च 2018 में अपने पति को आर्थिक फ़ायदा पहुंचाने के लिए अपने पद के दुरुपयोग का आरोप लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकोन समूह को 3,250 करोड़ रुपये का लोन दिया था। वीडियोकॉन ग्रुप ने इस लोन में से 86 फीसदी (करीब 2810 करोड़ रुपये) नहीं चुकाए. 2017 में इस लोन को एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग असेट्स) में डाल दिया गया। आईसीआईसीआई बैंक ज्वॉइन किया था। जब 1994 में आईसीआईसीआई संपूर्ण स्वामित्व वाली बैंकिंग कंपनी बन गई तो चंदा कोचर को असिस्टेंट जनरल मैनेजर बनाया गया। इसके बाद चंदा कोचर लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं। डिप्टी जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर के पदों से होती हुई 2001 में बैंक ने उन्हें एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बना दिया। इसके बाद उन्हें कॉरपोरेट बिज़नेस देखने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। फिर वो चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बनाई गईं।

Leave a Comment