Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड : उच्च शिक्षा में लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देहरादून में करेंगे शुभारंभ


केंद्र सरकार के द्वारा लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति आज उत्तराखंड में धामी सरकार उच्च शिक्षा में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने जा रही है। ‌वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति उत्तराखंड में विद्यालय शिक्षा के तहत प्राथमिक शिक्षा में लागू की जा चुकी है। ‌आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में लागू होने जा रही है। ‌देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को उच्च शिक्षा में लागू करने के लिए शुभारंभ करेंगे। ‌जिसके बाद उच्च शिक्षा में भी नीति का लाभ मिल सकेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया नई शिक्षा नीति-2020 लागू होने के बाद छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा तो मिलेगी, साथ ही उन्हें अपनी पसंद के पाठ्यक्रम एवं विषयों को चुनने का अवसर भी मिलेगा।

16 अक्टूबर, रविवार का पंचांग और राशिफल

Leave a Comment