September 29, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने किया एलान, चंडीगढ़ एयरपोर्ट को अब इस नाम से जाना जाएगा

(Chandigarh airport Name change) : प्रत्येक महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम “मन की बात“ (Mann ki baat) से देश को संबोधित करते हैं। पीएम मोदी ने आज मन की बात के 93 में संस्करण को संबोधित करते हुए कई बातों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान हाल ही में नामीबिया से देश में लाए गए चीतों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि 70 साल के बाद देश में चीतों की वापसी हुई है। पिछले दिनों इन चीतों ने हमारा ध्यान आकर्षित किया है। चीतों के देश में लौटने से देश में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात में एलान किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह(Sahid Bhagat Singh) के नाम पर रखा जाएगा। यह फैसला भगत सिंह की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया है। उनकी जयंती 28 सितंबर को मनाई जाएगी। वहीं पीएम ने कहा कि, ‘आज 25 सितंबर को देश के प्रखर मानवतावादी, चिन्तक और महान सपूत दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन मनाया जाता है। इसीलिए, उन्होंने ‘एकात्म मानवदर्शन’ और ‘अंत्योदय’ का एक विचार देश के सामने रखा जो पूरी तरह भारतीय था। दीनदयाल जी के विचारों की सबसे बड़ी खूबी यही रही है कि उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी-बड़ी उथल-पुथल को देखा था।‌ पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारे त्योहारों के साथ देश का एक नया संकल्प भी जुड़ा है। यह संकल्प ‘वोकल फॉर लोकल’ का है। आने वाले 2 अक्टूबर को बापू की जयंती के मौके पर इस अभियान को और तेज करने का संकल्प लेना है। खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट इन सारे प्रोडक्ट के साथ लोकल सामान जरूर खरीदें। यह अभियान इसलिए भी खास है, क्योंकि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हम आत्मनिर्भर भारत का भी लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, जो सही मायने में आजादी के दीवानों को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Comment