8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 17, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बार-बार अनुरोध के बावजूद विपक्ष के सदस्यों का हंगामा जारी रहा। इसके कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष के सदस्यों का हंगामा रहा जारी

शुक्रवार सुबर 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस के सांसद वेल के नजदीक पहुंच गए। उन्होंने एलपीजी संकट को लेकर चर्चा की मांग उठाई। इसके साथ ही, 8 सांसदों के निलंबन को वापस लेने के लिए हंगामा किया।

स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को शांत कराने की लगातार कोशिश की

स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को शांत कराने की कोशिश करते हुए कहा, “मैंने पहले भी आग्रह किया था और फिर से आग्रह कर रहा हूं कि प्रश्नकाल सदन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। आज भी प्रतिपक्ष के 8 सदस्यों के प्रश्न सूचीबद्ध हुए हैं। प्रश्नकाल के अंदर देश के मुद्दे और क्षेत्र की समस्याएं उठती हैं, तो वहीं सरकार की जवाबदेही तय होती है। इसीलिए आग्रह है कि प्रश्नकाल के अंदर सभी को बोलने का मौका दिया जाना चाहिए।”

विपक्षी सदस्यों को प्रश्नकाल के बाद अपना विषय उठाने के लिए कहा

उन्होंने विपक्षी सदस्यों को लेकर कहा, “वे बोलते हैं कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जाए, उन्हें सदन में बोलने दिया जाए, लेकिन जब बोलने का अवसर दिया जाता है तो उस समय आप बोलते नहीं हैं और सदन में गतिरोध करना चाहते हैं। यह संसदीय मर्यादा नहीं है।” स्पीकर ने विपक्षी सदस्यों को प्रश्नकाल के बाद अपना विषय उठाने के लिए कहा, लेकिन हंगामा जारी रहा।

स्पीकर ने कहा- सदन के अंदर अगर मेजों पर चढ़ेंगे तो निलंबन की कार्रवाई होगी

8 सदस्यों के निलंबन पर सख्त टिप्पणी करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा, “सदन के अंदर अगर मेजों पर चढ़ेंगे तो इसी तरह (निलंबन) की कार्रवाई होगी। मेरा एक और आग्रह है कि सदन की पवित्रता, चाहे वह संसद परिसर के अंदर हो या संसद के बाहर हो, उसकी पवित्रता, मर्यादा और प्रतिष्ठा बनाने की सबकी जिम्मेदारी है। जिस तरह का आचरण और व्यवहार विपक्ष के सदस्यों का रहा है, वे सदन की पवित्रता को समाप्त कर रहे हैं।”

लोकसभा स्पीकर ने दोहराया कि विपक्ष के सदस्य प्रश्नकाल नहीं चलने देना चाहते हैं और लगातार गतिरोध पैदा करते हैं। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। (इनपुट-एजेंसी)

Related posts

Himachal Pradesh assembly election counting Live : हिमाचल में सीएम जयराम ठाकुर जीते लेकिन उनके छह मंत्रियों ने निराशाजनक प्रदर्शन, कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल भाजपा खेमे में छाई मायूसी

admin

पंडित नेहरू की जयंती कार्यक्रम में केंद्र सरकार का कोई मंत्री न पहुंचने पर कांग्रेस नाराज

admin

(Himachal Pradesh assembly election) : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान

admin

Leave a Comment