Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 7, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय अपराध

जर्मनी के शहर हैम्बर्ग में गोलीबारी की घटना में 7 की मौत, कई लोग घायल


जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में गोलीबारी की घटना हुई है। यहां के एक चर्च में अंधाधुंध फायरिंग हुई है । फायरिंग की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। गोलीबारी की घटना के बाद जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में सुरक्षा बढ़ी दी गई है। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तार के लिए अभियान चला रही है। यह हमला किस लिए किया गया है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हैम्बर्ग पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में स्थित यहोवा विटनेस चर्च (Jehovah’s Witness) में गोलीबारी की यह घटना हुई। मौके पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया कि हम फिलहाल हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Leave a Comment