मुख्यसेवक सदन से 276 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यसेवक सदन से 276 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में चार विभागों के अंतर्गत चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानकर कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में वन विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग तथा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल रोजगार हासिल करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा के एक महत्वपूर्ण दायित्व की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने अपने परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वन विभाग में 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग में 65 तथा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में 14 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी चयनित युवा अपने-अपने विभागों में जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए राज्य के विकास में योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। नकल माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान लगभग 33 हजार युवाओं को योग्यता और मेरिट के आधार पर सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान किए गए हैं।

Related posts

पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर सीएम धामी बोले, पेपर लीक पर होगी निर्णायक कार्रवाई

admin

Uttarakhand माणा गांव के केशव प्रयाग में 12 वर्षों बाद पुष्कर कुंभ का आयोजन शुरू, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, यहां पर महर्षि वेदव्यास ने तपस्या करते हुए महाभारत की रचना की

admin

बागेश्वर में कॉलेज के बाबू ने ही प्रिंसिपल की आज सुबह सरेराह चाकू मारकर कर दी हत्या, आरोपी फरार

admin

Leave a Comment