Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
स्पोर्ट्स

महिला आईसीसी विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए  15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान

आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट महिला आईसीसी महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। मिताली राज को कप्तान बनाया गया है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 6 मार्च 2022 को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड से 10 मार्च, वेस्टइंडीज से 12 मार्च, इंग्लैंड से 16 मार्च, ऑस्ट्रेलिया से 19 मार्च, बांग्लादेश से 22 मार्च और साउथ अफ्रीका से 27 मार्च को भिड़ेगी। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज भी खेलेगी। यह सीरीज 11 फरवरी से खेली जाएगी। टीम इस प्रकार है।मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्रकार, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव हैं ।

Leave a Comment