दिनांक:- 13 जनवरी 2024
🌺 आज का पंचांग 🌺
दिन:- शनिवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)
गोल – याम्यायण (दक्षिण गोल)
ऋतु – हेमन्त
काल (राहु)- पूर्व दिशा
मास – पौष
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- द्वितीया
नक्षत्र – श्रवण
योग – वज्र
करण- कौलव
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌞सूर्योदय:- 6:45
🌑सूर्यास्त:- 5:28
🌞पाक्षिक सूर्य- उ.षा. नक्षत्र में
🌺आज का व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) आरंभ आज दिन के 4:00 से वह समाप्ति गुरुवार प्रातः 8:15 ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
अगस्त्य ऋषि ने दक्षिण भारत का आर्य कारण किया था ।
🌚 राहु काल:- दिन के 9:26 से 10:46 बजे तक ।
🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺
इच्छा पूरी नहीं होती तो क्रोध बढ़ता है और इच्छा पूरी होती है तो लोभ बढ़ता है इसीलिए हर हाल में धैर्य बनाकर रखना ही सर्वश्रेष्ठ होता है ।
13 जनवरी का राशिफल——
Horoscope Today 13 January 2024 : आज 13 जनवरी शनिवार को चंद्रमा का संचार श्रवण उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र से होने जा रहा है। इन दोनों नक्षत्रों से संचार करते हुए चंद्रमा आज मकर उपरांत कुंभ राशि में संचार करेंगे जिसके स्वामी शनि हैं। ऐसे में आज दिन भर चंद्रमा और शनि के बीच द्विद्वादश योग बनेगा जबकि शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में विजरामान होकर शश राजयोग का प्रभाव दिखाएंगे। ऐसे में आज शनिवार का दिन कर्क, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। आइए जानते हैं कर्क, कुंभ और मीन के अलावा आज का दिन किन-किन राशियों के लिए लाभप्रद रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
मेष
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। सर्दी से अपना बचाव रखें। नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज कोई भी कार्य बिना सोच विचार कर ना करें। प्रॉपर्टी आदि के संबंध में कार्य करते समय सजगता रखें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। नए कार्य की शुरुआत करना आज ठीक नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखें।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कोई बहुत पुराना रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। नौकरी संबंधी कार्य के चलते विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज बिजनेस में बड़ा निवेश करना आपके लिए लाभदायक होगा।
मिथुन
आज का दिन कार्य क्षेत्र के लिए आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको कोई नया दायित्व नौकरी क्षेत्र में मिल सकता है। राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शातिर लोगों से सावधानी रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। आज भूमि, भवन और वाहन आदि खरीदने का योग बन सकता है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप पत्नी और बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।
कर्क
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। आज कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। नौकरी वर्ग वाले व्यक्ति अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का विवाद मोल ना लें, नहीं तो आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। आज पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें।
सिंह
आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। कोई बनता हुआ कार्य आज आपका बिगाड़ सकता है। पार्टनरशिप में अपने पार्टनर लोगों से मन की बात शेयर करना आज आपके लिए हानिकारक हो सकता है। वाणी पर संयम रखना और वाद विवाद से दूर रहना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आज आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पत्नी से झगड़ा की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कहीं बाहर यात्रा आदि पर जाने के योग बन सकते हैं।
कन्या
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। साथ ही आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं, जिसमें लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में चली आ रही अड़चन दूर होगी। साथ ही आज आपको ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद भी मिल सकती है। कोई नया वाहन या मकान खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं।
तुला
आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार में साथ ही पार्टनरों से संबंध अच्छे होंगे। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी डील आपको प्राप्त हो सकती है। नौकरी वर्ग वालों के लिए पदोन्नति मिलने की संभावना है। प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। घर में किसी सदस्य की जॉब लग सकती है। आज के दिन आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
आज के दिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होगी । आज वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। नहीं तो दुर्घटना आदि का योग बन सकता है। व्यापार में बड़ा निवेश करना आज अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में झगड़ा आदि हो सकते हैं। अतः वाणी पर संयम रखना आज के लिए बहुत जरूरी है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। शत्रु पक्ष प्रबल होगा।
धनु
आज का दिन आपके लिए कुछ खास अच्छा रहने वाला नहीं है। प्रॉपर्टी संबंधी निवेश में सावधानी रखें। कागजी कार्रवाई को देखकर ही कोई निर्णय ले, नहीं तो आज आप बड़े नुकसान में जा सकते हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में चले आ रहे कार्य में आज अवरोध उत्पन्न होगा। शत्रु पक्ष प्रबल होंगे। पत्नी से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। संपत्ति आदि को लेकर कोर्ट कचहरी में जाना पड़ सकता है। व्यवसाय में लाभ के योग बनते दिखाई नहीं दे रहे। आज के दिन संभल कर चलना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।
मकर
आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। व्यापार में चली आ रही गिरावट दूर होगी। निवेश करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आज भूमि संबंधी कार्यों से लाभ के योग बनेंगे। बच्चों की पढ़ाई को लेकर मन चिंतित रह सकता है। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कुंभ
आज पुराने किसी पर बात पर चल रहे केस में आपको विजय प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष पराजित होगा। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। पत्नी से चल रही अनबन दूर होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलना होगा, जो आपके जीवन की दिशा निश्चित करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में निवेश करना आज लाभदायक रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।
मीन
आज आप भूमि संबंधी कार्यों में निवेश करने से बचें या निवेश करने से पहले सभी पहलुओं को अच्छे से समझ लें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के चलते परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज कार्य के सिलसिले में कहीं बाहर की लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति में आज आपको आपका अधिकार मिल सकता है। न्यायालय पक्ष में विजय के चांस बन रहे हैं।

