August 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

हरिद्वार में हर की पैड़ी पर देव दीपावली की पूर्व संध्या पर जलाए गए 11 हजार दीए

गुरुवार शाम देव दीपावली के अवसर पर हरिद्वार हर की पेड और आसपास घाटों पर 11 हजार दीपों की रोशनी से गंगा जगमगा उठी। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु इस अद्भुत छटा को देखने पहुंचे। इसकी तैयारी के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी खाद सुरक्षा व्यवस्था भी की थी। ‌देव दीपावली पर हरकी पैड़ी पर देवताओं की विशेष पूजा हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। कार्तिक पूर्णिमा पर 11 हजार दीयों से भव्य रूप से सजाया गया था। गंगा की आरती की गई। ऐसा माना जाता है कि देव दीपावली पर देवलोक धरती पर उतर आता है। बता दें कि शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार की हर की पैड़ी पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान कर दान पुण्य करेंगे।

Leave a Comment