Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 29, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मुंबई से जोधपुर आ रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस की 11 बोगियां राजस्थान के पाली में पटरी से उतरी, 10 यात्री घायल

राजस्थान के पाली में बांद्रा टर्मिनस जोधपुर सूर्य नगरी एक्सप्रेस की 11 बोगियां, सोमवार सुबह बेपटरी हो गईं. मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ।‌ उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि ये हादसा जोधपुर डिवीजन के राजकियावास-बोमडरा सेक्शन पर बोगियां बेपटरी हो गईं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर भारी संख्या में रेलवे, पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहुंच गए। हादसे के कारण की जांच की जा रही है। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूर्यनगरी एक्सप्रेस के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और फंसे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम किया। बता दें कि सूर्यनगरी एक्सप्रेस मुंबई से जोधपुर आ रही थी।

Leave a Comment