मुंबई से जोधपुर आ रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस की 11 बोगियां राजस्थान के पाली में पटरी से उतरी, 10 यात्री घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मुंबई से जोधपुर आ रही सूर्यनगरी एक्सप्रेस की 11 बोगियां राजस्थान के पाली में पटरी से उतरी, 10 यात्री घायल

राजस्थान के पाली में बांद्रा टर्मिनस जोधपुर सूर्य नगरी एक्सप्रेस की 11 बोगियां, सोमवार सुबह बेपटरी हो गईं. मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ।‌ उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि ये हादसा जोधपुर डिवीजन के राजकियावास-बोमडरा सेक्शन पर बोगियां बेपटरी हो गईं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर भारी संख्या में रेलवे, पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहुंच गए। हादसे के कारण की जांच की जा रही है। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूर्यनगरी एक्सप्रेस के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और फंसे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम किया। बता दें कि सूर्यनगरी एक्सप्रेस मुंबई से जोधपुर आ रही थी।

Related posts

पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

admin

Dehradun CM Pushkar Singh Dhami cabinet meeting : कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ संकट को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसलों को दी मंजूरी, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

admin

वर्चस्व की जंग से शुरू होकर महाराष्ट्र की सियासत बाल ठाकरे तक आ पहुंची, शिंदे गुट ने बनाई नई पार्टी, अब भाजपा भी हुई मुखर

admin

Leave a Comment