Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

इस बार योगी मंत्रिमंडल में दो पूर्व पुलिस ऑफिसर भी बनेंगे मंत्री, यूपी में सरकार बनाने की शुरू हुईं तैयारियां

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। ‌ कल यानी रविवार को सीएम योगी दिल्ली में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। ‌ बताया जा रहा है कि सीएम योगी होली बाद 21 मार्च को शपथ ले सकते हैं। ‌इस बार योगी के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे भी दिखाई देंगे। इन चुनाव में पुलिस के बड़े अफसर जिन्होंने अपनी नौकरी से त्यागपत्र देकर भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े। दोनों को सफलता भी मिली। ‌ इनका नाम है राजेश्वर सिंह और असीम अरुण। ‌राजेश्वर सिंह भाजपा के टिकट पर लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से जीत कर आए हैं। ‌वहीं असीम अरुण कन्नौज सदर से भाजपा के टिकट पर जीते हैं। ‌अब इन दोनों पूर्व वरिष्ठ आईपीएस और विधायकों को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिलने जा रही है। बता दें कि राजेश्वर सिंह और असीम अरुण ईमानदार छवि के पुलिस ऑफिसर माने जाते हैं। ड्यूटी के दौरान दोनों ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा रहे हैं। ‌असीम अरुण एडीजी स्तर के अधिकारी रहे हैं और त्यागपत्र देने से पहले कानपुर में कमिश्नर के रूप में तैनात थे। उनके पिताजी भी उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डीजीपी रहे हैं। वहीं राजेश्वर सिंह प्रवर्तन निदेशालय में तैनात थे । 

Leave a Comment