August 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

खटीमा में CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश





मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड पर आम लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मंत्र के साथ काम कर रही है। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायतों पर हुई कार्रवाई की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment