भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेंगे जस्टिस सूर्यकांत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 29, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेंगे जस्टिस सूर्यकांत

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ लेंगे। जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 38ए समाप्त करने, बिहार के चुनावी मतदाता सूची संशोधन (एसआइआर) और पेगासस स्पाइवेयर मामले पर कई ऐतिहासिक फैसलों और आदेशों में भाग ले चुके जस्टिस सूर्यकांत अब चीफ जस्टिस बीआर गवई का स्थान लेंगे जो रविवार शाम को सेवानिवृत्त हो गए हैं।

जस्टिस सूर्यकांत को 30 अक्टूबर को अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नामित किया गया था और वे लगभग 15 महीनों तक इस पद पर रहेंगे। वे 9 फरवरी, 2027 को 65 वर्ष की आयु में पद से विदाई देंगे।

जस्टिस सूर्यकांत हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा विधानसभा में पारित विधेयकों से संबंधित राज्यपाल और राष्ट्रपति के अधिकारों पर की गई संदर्भ याचिका का हिस्सा रहे हैं। राजद्रोह कानून को निलंबित रखने वाली पीठ का हिस्सा रहे जस्टिस सूर्यकांत ने निर्देश दिया था कि इस पर कोई नई एफआइआर दर्ज नहीं की जाए जब तक कि सरकार इसकी समीक्षा न करे।

Related posts

VIDEO देशभर में बारिश बनी आफत : भूस्खलन के बाद मलबे के सैलाब में बहा टैंकर, दो की मौत, जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात, वीडियो

admin

Uttarakhand धामी सरकार के 3 साल पूरे होने पर देहरादून में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, उत्तराखंड की जनता का आभार जताते हुए सीएम धामी ने कई घोषणाएं की 

admin

Dardnak Road Accident Himachal हिमाचल प्रदेश में फिर दर्दनाक हादसा, सड़क से फिसलकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौत, सीएम सुखविंदर सिंह ने दुख जताया‌, वीडियो

admin

Leave a Comment