लगातार बारिश से केदारनाथ यात्रा की रफ्तार थमी, श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ी गिरावट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

लगातार बारिश से केदारनाथ यात्रा की रफ्तार थमी, श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ी गिरावट

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब चारधाम यात्रा, खासकर केदारनाथ धाम की यात्रा पर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले कई दिनों से खराब मौसम, तेज बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाओं के चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही में भारी कमी दर्ज की गई है।
करीब तीन सप्ताह पहले तक केदारनाथ धाम में प्रतिदिन लगभग 30 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन लगातार बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण अब यह संख्या घटकर करीब एक हजार प्रतिदिन रह गई है।

यात्रा मार्ग पर सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है और मौसम की स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


बारिश के चलते कई स्थानों पर मलबा आने और रास्ते बाधित होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में प्रशासन यात्रियों से मौसम की ताजा जानकारी लेने के बाद ही यात्रा पर निकलने की अपील कर रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दलों को भी सतर्क रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।


मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राज्य के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि मौसम सामान्य होते ही यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ सकती है, लेकिन फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल दौड़ा रहे भाजपा सांसद का पुलिस ने “काटा चालान” बाद में जताया खेद

admin

प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले एक बार फिर सीएम धामी ने देहरादून के परेड मैदान जाकर परखीं व्यवस्था

admin

Uttarakhand विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम धामी ने अपने आवास पर लगाया अशोक का पौधा

admin

Leave a Comment