केस दर्ज होने के बाद डेढ़ महीने से छिपता फिर रहा यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने किया सरेंडर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 2, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तराखंड

केस दर्ज होने के बाद डेढ़ महीने से छिपता फिर रहा यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने किया सरेंडर

करीब डेढ़ महीने से पुलिस से छिपता फिर रहा यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने राजधानी दिल्ली में सरेंडर कर दिया है। उत्तराखंड पुलिस बॉबी कटारिया की तलाश कर रही थी। देहरादून में ट्रैफिक रुकवा कर सड़क पर शराब पीने के मामले में आरोपी बॉबी कटारिया पर उत्तराखंड पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। ‌ इसके अलावा
बॉबी कटारिया पर दिल्ली में फ्लाइट में सिगरेट पीने का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में भी इस यूट्यूब पर पर केस दर्ज हो चुका है। ‌इससे पहले 11 अगस्त को देहरादून के कैंट थाने में बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा हुआ था। एक अक्तूबर को कटारिया को देहरादून लाकर स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले बॉबी ने देहरादून कोर्ट में भी सरेंडर की अर्जी दी थी। लेकिन वह यहां नहीं पहुंचा था।10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

Related posts

(जनसभा कल): पीएम मोदी के आगमन से पहले देहरादून को दुल्हन की तरह सजाया, कटआउट-पोस्टर और झंडों से पटा पूरा शहर

admin

America Georgia firing अमेरिका के जॉर्जिया में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को किया अरेस्ट

admin

चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षाओं का शेड्यूल

admin

Leave a Comment