नकल विरोधी कानून लागू करने पर चंपावत में युवाओं ने सीएम धामी का किया अभिनंदन, आरटीओ कार्यालय का भी किया शुभारंभ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

नकल विरोधी कानून लागू करने पर चंपावत में युवाओं ने सीएम धामी का किया अभिनंदन, आरटीओ कार्यालय का भी किया शुभारंभ

चंपावत दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का क्षेत्र के लोगों और युवाओं ने अभिनंदन किया। अपने स्वागत से गदगद सीएम धामी ने भी चंपावत के लोगों का आभार जताया। ‌ शुक्रवार को चंपावत में युवाओं ने सीएम धामी के नकल विरोधी कानून लागू करने पर अभिनंदन और आभार रैली का आयोजन किया। इस दौरान युवाओं का संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की डबल इंजन की सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली करने वाले 60 लोगों को जेल भेज चुकी है। युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के नकल माफिया प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए कैंसर साबित हो रहे थे, जो कीमोथेरेपी से ठीक नहीं हो सकते थे। ऐसे में नकल विरोधी कानून के जरिए इनकी सर्जरी करनी पड़ी। हम राज्य में देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून लेकर आएं हैं, अब कोई धांधली नहीं हो पाएगी। ये सब घपले सालों से चल रहे थे, पहली बार हमने इसके खिलाफ साहस दिखाया और घोटाले करने वालों के खिलाफ जांच कराई और जेल में डाल। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चंपावत में एआरटीओ कार्यालय का भी शुभारंभ किया। ‌कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत के विकास का जो संकल्प हमने लिया है, उसी कड़ी में आज ARTO कार्यालय की इस मांग को पूरा किया गया है। पहले चंपावत में ARTO कार्यालय के न होने के कारण यहां के लोगों को 72 किमी दूर टनकपुर जाना पड़ता था। आज से सभी को इस समस्या से निजात मिल जाएगा।

Related posts

बाबा बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी अयोध्या में दीपावली पर जलाएंगे दीप

admin

हरिद्वार में लाउडस्पीकर की तेज आवाज होने पर 7 मस्जिदों पर प्रशासन ने लगाया जुर्माना

admin

आजीवन कारावास की सजा पर सीएम धामी का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर

admin

Leave a Comment