(संडे विशेष): चुनावी उत्सव में आपके मन में जिज्ञासा होगी अयोध्या मे श्रीराम मंदिर कब पूरा होगा, तस्वीरों में देखें कैसे चल रहा है निर्माण कार्य - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

(संडे विशेष): चुनावी उत्सव में आपके मन में जिज्ञासा होगी अयोध्या मे श्रीराम मंदिर कब पूरा होगा, तस्वीरों में देखें कैसे चल रहा है निर्माण कार्य

दोस्तों आज संडे है। कुछ फुर्सत में होंगे आप लोग। आइए आपको प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या लिए चलते हैं। यह चर्चा इसलिए जरूरी है कि पिछले कुछ दिनों से अयोध्या एक बार फिर सुर्खियों में है। इसका कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहले अयोध्या विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ने की चर्चाएं थी। लेकिन ऐन मौके पर भाजपा केंद्रीय आलाकमान ने सीएम योगी को गोरखपुर शहर से लड़ाने का फैसला किया। जब इस बात की जानकारी अयोध्या में तमाम साधु-संतों और कार्यकर्ताओं को हुई तो उनको निराशा हुई, क्योंकि राम की नगरी में काफी समय से सीएम योगी के चुनाव लड़ने को लेकर यहां की जनता तैयारियों में लगी हुई थी। खैर, यह तो भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का फैसला है। लेकिन आज हम आपसे बात करने जा रहे हैं अयोध्या में निर्माणाधीन प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर। आपके मन में भी जिज्ञासा होगी कि राम मंदिर निर्माण कब पूरा होगा। आइए आपको बताते हैं। इन दिनों उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव उत्सव अपने पूरे चरम पर है। वहीं दूसरी ओर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। भव्य राम मंदिर के इस निर्माण पर पूरे देश की नजर है। आपको बता दें, राम मंदिर निर्माण के पहले चरण का कार्य पूरा हो गया है। राम मंदिर के पूरा होने का लक्ष्य 2024 से पहले का रखा गया है इसलिए 24 घंटे निर्माण का काम चल रहा है। राम मंदिर निर्माण के प्रबंधक बीके मेहता ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि 2023 के दिसंबर तक राम मंदिर का दरबार पूरा हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर निर्माण के 6 लेयर में स्टोन का काम होगा । किसके साथ अयोध्या में विकास कार्य भी तेजी के साथ हो रहे हैं। अगले साल के अंत तक अयोध्या देश और दुनिया के सामने एक नए रूप में सामने आएगी। 

Related posts

VIDEO Jammu Kashmir Udhampur Footbridge Collapsed दुखद हादसा : उधमपुर में पुल टूट कर नदी में गिरा, 80 लोग घायल, बैसाखी पर्व पर मेले में उमड़े थे हजारों लोग, देखें वीडियो

admin

आठ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी देश में बदलाव की नई कहानी

admin

छत्तीसगढ़ में दुखद सड़क हादसा, 7 की मौत 12 लोग घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

admin

Leave a Comment