योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, रेस में इन नेताओं के नाम आगे, दो दिन में हो सकता है एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, रेस में इन नेताओं के नाम आगे, दो दिन में हो सकता है एलान

(Yogi government cabinet minister Swatantra Dev Singh state president resign) : योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से बुधवार रात इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है। कई दिनों से यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अटकलों का दौर जारी है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुलाई गई बैठक में यूपी भाजपा अध्यक्ष का नाम फाइनल कर लिया गया है। पीएम मोदी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अगले दो-तीन दिनों में हाईकमान यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर सकता है। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यूपी में बागडोर सौंपी जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में कई नाम सामने हैं। लेकिन पार्टी आलाकमान एक बार फिर से नया चेहरा उतार कर चौंका सकती है। जानकारी के मुताबिक 29 से 31 जुलाई तक चित्रकूट में होने वाले प्रशिक्षण शिविर में बतौर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे। बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह तीन साल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। स्वतंत्र देव सिंह को उनको 16 जुलाई 2019 को यह पद सौंपा गया था। वह बीजेपी के तीसरे प्रदेश अध्यक्ष रहे जिन्होंने तीन साल का कार्यकाल पूरा किया। यूपी में पूर्व सीएम कल्याण सिंह और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा सबसे लंबे वक्त तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। दोनों इस पोस्ट पर छह-छह साल तक रहे। “प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में ब्राह्मण नेताओं में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कन्नौज के सांसद एवं प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक प्रमुख दावेदार हैं”। वहीं ओबीसी सी चेहरे के रूप में बीएल वर्मा और भूपेंद्र चौधरी दावेदार माने जा रहे हैं। फिलहाल अब देखना यह होगा कि केंद्रीय नेतृत्व किसके नाम पर अपनी मुहर लगाता है। भाजपा हाईकमान दो दिनों में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकता है। 

Related posts

CM Pushkar Singh Dhami PM Modi meet Delhi : सीएम धामी ने दिल्ली दौरे के दौरान पीएम मोदी से मुलाकात कर चार धाम यात्रा और विकास कार्यों की दी जानकारी

admin

योगी के राजतिलक के लिए स्टेडियम तैयार, मंत्रियों की फाइनल सूची राजभवन भेजी

admin

UPS मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन स्कीम को दी मंजूरी, जानिए क्या है नई योजना, राज्य सरकारें भी कर सकते हैं लागू

admin

Leave a Comment