योगी सरकार ने अब तक सबसे बड़ा बजट पेश किया, युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों पर रहा विशेष फोकस - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

योगी सरकार ने अब तक सबसे बड़ा बजट पेश किया, युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों पर रहा विशेष फोकस

योगी सरकार ने आज दूसरे कार्यकाल का पहला बजट विधानसभा में पेश किया। बजट खास इसलिए है कि अब तक का सबसे बड़ा बजट है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 6.15 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इससे पहले 2021-22 का बजट 5.50 लाख करोड़ रुपए का था। इसमें प्रदेश की इकोनॉमी को एक ट्रिलियन डॉलर यानी 77 लाख 60 हजार करोड़ रुपए की तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यह पेपरलेस बजट था।जिसमें किसानों से लेकर महिलाओं, युवाओं, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य का खास ख्याल रखा गया है। वाराणसी में क्रिकेट स्टेडियम, गोरखपुर में मेट्रो के साथ सालाना दो मुफ्त सिलिंडरों का एलान किया गया है। सीएम योगी ने इस बजट को लोगों के कल्याण और यूपी के समग्र विकास वाला बताया है। उधर बजट पर सरकार के दावों को अखिलेश यादव ने पूरी तरह नकार दिया है। अखिलेश ने इसे बंटवारे वाला बजट बताया है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने खिसाखिसाया बजट बताया।

Related posts

UCC Gujarat : गुजरात में “यूनिफॉर्म सिविल कोड” किया जाएगा लागू, भूपेंद्र पटेल सरकार ने प्रस्ताव किया पारित, उत्तराखंड, हिमाचल पहले ही इस कानून पर लगा चुके हैं मुहर

admin

Cyclone Montha चक्रवात मोंथा के बाद बढ़ी ठंड

admin

यह रहीं प्रमुख खबरों की सुर्खियां

admin

Leave a Comment