योगी सरकार ने अब तक सबसे बड़ा बजट पेश किया, युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों पर रहा विशेष फोकस - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

योगी सरकार ने अब तक सबसे बड़ा बजट पेश किया, युवाओं, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों पर रहा विशेष फोकस

योगी सरकार ने आज दूसरे कार्यकाल का पहला बजट विधानसभा में पेश किया। बजट खास इसलिए है कि अब तक का सबसे बड़ा बजट है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 6.15 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इससे पहले 2021-22 का बजट 5.50 लाख करोड़ रुपए का था। इसमें प्रदेश की इकोनॉमी को एक ट्रिलियन डॉलर यानी 77 लाख 60 हजार करोड़ रुपए की तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यह पेपरलेस बजट था।जिसमें किसानों से लेकर महिलाओं, युवाओं, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य का खास ख्याल रखा गया है। वाराणसी में क्रिकेट स्टेडियम, गोरखपुर में मेट्रो के साथ सालाना दो मुफ्त सिलिंडरों का एलान किया गया है। सीएम योगी ने इस बजट को लोगों के कल्याण और यूपी के समग्र विकास वाला बताया है। उधर बजट पर सरकार के दावों को अखिलेश यादव ने पूरी तरह नकार दिया है। अखिलेश ने इसे बंटवारे वाला बजट बताया है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने खिसाखिसाया बजट बताया।

Related posts

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर्व पर पंच महायोग बना शुभ संयोग, हरकी पैड़ी, संगम और वाराणसी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, बम-बम भोले के उद्घोष से गूंजे शिवालय

admin

Tesla launching today India इलेक्ट्रिक कार के दीवाने ध्यान दें : भारत की सपनों की नगरी में आज एलन मस्क लॉन्च करने जा रहे अपनी ड्रीम कार, एक बार चार्ज करो 574 किलोमीटर तक भरो रफ्तार, वीडियो

admin

फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में चली गोली, बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्री, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप, वीडियो

admin

Leave a Comment