कल जुमे की नमाज पर योगी सरकार ने बनाई खास रणनीति - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

कल जुमे की नमाज पर योगी सरकार ने बनाई खास रणनीति

(CM Yogi special strategy Friday Jume ki namaz) पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश में लगातार पिछले शुक्रवार (जुमे की नमाज) के बाद हिंसक घटनाएं हुई थी। पहले जुमे की नमाज में कानपुर, उसके बाद दूसरे शुक्रवार को प्रयागराज, सहारनपुर, लखनऊ, देवबंद आदि शहरों में उपद्रव की घटनाएं सामने आई। कल जुमे की नमाज है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस बार पूरी तैयारी कर रखी है। प्रदेश में अमन शांति कायम रहे इसके लिए सीएम योगी के खास पुलिस अफसर प्रशांत कुमार ने बनाई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज से पहले विभिन्न जिले की पुलिस सतर्कता बरत रही है। इस दौरान आम लोगों के साथ ही धर्मगुरुओं से भी पुलिस लगातार संपर्क कर रही है। यूपी के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार का कहना है कि इस बार ऐसी व्यवस्था की गई है किसी की तरह की समस्या न हो पाए।

प्रशांत कुमार ने कहा कि की नमाज की व्यवस्था के लिए धर्मगुरुओं से जनसंपर्क किया गया है। सभी का सहयोग प्राप्त हो रहा है। फिलहाल हमारी सभी धर्मगुरुओं और शांतिप्रिय लोगों के साथ बैठक हुई है।

Related posts

UP Big discount EV : यूपी में सीएम योगी ने होली को दी सौगात, इलेक्ट्रिक के सभी वाहनों की खरीद पर बड़ी छूट देने का किया एलान, राज्य सरकार के जारी किए आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से हुआ लागू

admin

सीएम योगी की सराहना पर अभिभूत हुए शिवपाल यादव भी हुए उत्साहित, अपनी प्रशंसा ट्वीट कर जाहिर की

Editor's Team

योगी सरकार ने यूपी में 24 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले, देखें किसको कहां मिली नई तैनाती

admin

Leave a Comment