उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

उत्तराखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और ऊंचाई वाले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

राज्य के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के चलते कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। उत्तरकाशी के मनेरी, जानकी चट्टी, कुथनौर और पुरोला, बागेश्वर के लोहारखेत, पिथौरागढ़ के तेजम और मुनस्यारी, देहरादून के सोंग तथा चम्पावत के पंचेश्वर और पाटी क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस ऊधम सिंह नगर के खटीमा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है और लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।

Related posts

सीएम धामी ने हरिद्वार से “दशनामी छड़ी” यात्रा को किया रवाना

admin

रिलीज से पहले फिल्म सुर्खियों में, उत्तराखंड में भी सीएम धामी ने पृथ्वीराज को किया टैक्स फ्री

admin

बड़ी खबर: भाजपा ने महाराष्ट्र में एक बार फिर चौंकाया, देवेंद्र फडणवीस नहीं होंगे मुख्यमंत्री, इस नेता को सौंपी कमान

admin

Leave a Comment