Weather Update : हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, प्रदेश में 289 सड़कें बंद - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 6, 2026
Daily Lok Manch
मौसम राष्ट्रीय

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट, प्रदेश में 289 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर शामिल है। मौसम विभाग ने इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। प्रदेश में बीते 3 दिन की भारी बारिश से 289 सड़कें और 346 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद पड़े हैं।मौसम विभाग ने शुक्रवार को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित 21 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिमाचल के मंडी में भूस्खलन के बाद मनाली-चंडीगढ़ मार्ग को साफ किया जा रहा है।



भारतीय मौसम विभाग (IMD) के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहपात्रा ने गुरुवार को बताया कि मानसून के दूसरे हिस्से यानी अगस्त-सितंबर में देश के ज्यादातर राज्यों में सामान्य से करीब 6% ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है।

Related posts

Vistara Airlines Bomb Threat : विस्तारा फ्लाइट में बम की सूचना पर यात्रियों में मची अफरा-तफरी

admin

बड़ी खबर : ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी शिवलिंग पर सुनाया अहम फैसला

admin

UP heavy rain yellow allert : बारिश का कहर : यूपी में जारी किया “येलो अलर्ट”, इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

admin

Leave a Comment