उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का यलो अलर्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में आज मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, टिहरी और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, राजधानी देहरादून में दिनभर आसमान मुख्य रूप से साफ से आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद या शाम के समय कुछ इलाकों में गर्जना वाले बादल विकसित हो सकते हैं, जिससे हल्की बारिश होने के आसार हैं।

देहरादून में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related posts

Uttarakhand: देहरादून में मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’, कही ये बात

admin

Uttarakhand उत्तराखंड की धरती अब देवभूमि के साथ “योगभूमि” भी बनेगी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने देशवासियों को स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन का दिया संदेश

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने ऋषिकेश से चार धाम यात्रा का विधिवत  शुभारंभ कर तीर्थ यात्रियों का किया स्वागत

admin

Leave a Comment