September 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई

उत्तराखंड में मंगलवार 29 नवंबर से होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए राजधानी देहरादून में स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने सर्वदलीय बैठक आयोजित की। ‌ इस बैठक में सभी दलों के नेता उपस्थित रहे। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस सर्वदलीय बैठक में मौजूद नहीं थे। इसके बाद कार्यमंत्रणा की बैठक में सदन का बिजनेस और एजेंडा तय किया गया। जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार (29 नवंबर) को सत्र के पहले दिन भोजन अवकाश के बाद शाम 4 बजे अनुपूरक बजट सदन में रखा जाएगा। इसके अलावा एक अध्यादेश 6 विधेयक और एक असरकारी विधेयक भी सदन में आएगा।

Leave a Comment