Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

Video : दुखद हादसा : यूपी में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 15 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के बहराइच में बुधवार, 30 नवंबर की सुबह एक दुखद हादसा हो गया। ‌ यूपी रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा जरवल रोड थाना इलाके में घाघरा घाट के पास हुआ। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक कहां के रहने वाले थे पता नहीं चल सका है। बस जयपुर से चलकर लखनऊ की ओर से आ रही थी, वहीं ट्रक बहराइच से आ रहा था। बहराइच के डीएम ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में 6 की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 15 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसे में मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया लगता है कि ट्रक गलत साइड से आने के कारण बस से टकरा गया। बस में 40 लोग सवार बताया जा रहे हैं। ‌

Leave a Comment