VIRAL VIDEO : खौफनाक हवाई हादसा : उड़ान के दौरान क्रैश होकर विमान "बिजली के खंभों में फंस गया", देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय

VIRAL VIDEO : खौफनाक हवाई हादसा : उड़ान के दौरान क्रैश होकर विमान “बिजली के खंभों में फंस गया”, देखें वीडियो

अभी कुछ दिन पहले पेरू देश में एक विमान रनवे पर एक टैंकर को टक्कर मारते हुए निकल गया था। ‌हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। वहीं अमेरिका के डलास शहर में एयर शो के दौरान दो विमान आपस में टकरा गए थे। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी । अमेरिका में अगर बात करें तो कई ऐसे खतरनाक हादसे होते हैं जिन्हें देखकर दिल दहल जाता है। अब एक बार फिर अमेरिका में एक विमान हादसे का शिकार हो गया। ‌बता दें कि अमेरिका के मैरीलैंड में मोंटगोमरी काउंटी में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्लेन क्रैश होकर बिजली के पोल से टकरा गया। इसके चलते पूरे इलाके में बड़ा बिजली संकट पैदा हो गया। मोंटगोमरी में करीब एक चौथाई यानी 90 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। प्लेन में दो लोग मौजूद थे, जो घायल हो गए। हादसे की वजह खराब मौसम बताया गया है। ‌

America Maryland Gaithersburg small plane crash dangling Power line pole






मोंटगोमरी काउंटी पुलिस ने बताया कि रोथबरी डॉ एंड गोशेन रोड पर एक छोटा प्लेन बिजली के पोल से टकरा गया। इसके चलते कई इलाकों में बिजली चली गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यहां बिजली के तार होने के चलते इस इलाके में जाने से बचें। इस विमान हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है
एक विमान बिजली के खंभों के बीच फंसा हुआ है।

Related posts

Kedarnath Dham केदारनाथ धाम में मुख्य सेवक भंडारा में सीएम धामी ने दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया

admin

ऑस्ट्रिया के स्कूल में हमलावर ने गोली मारकर 11 लोगों की हत्या की, ग्राज शहर में हुई घटना

admin

उत्तराखंड के धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी

admin

Leave a Comment