Wimbledon 2025 : यानिक सिनर ने पहली बार जीता विंबलडन का पुरुष एकल खिताब - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स

Wimbledon 2025 : यानिक सिनर ने पहली बार जीता विंबलडन का पुरुष एकल खिताब

लंदन : दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने कार्लोस अल्कराज को खिताबी मुकाबले में 4-6, 6-4,6-4,6-4 के अंतर से मात देकर पहली बार विंबलडन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया है। इटली के 24 वर्षीय खिलाड़ी ने खिताबी मुकाबले का पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और स्पेनिश खिलाड़ी अल्कराज को वापसी का मौका नहीं दिया। चार सेट तक चले मुकाबले में सिनर ने अपनी पकड़ बनाए रखी और अंत में खिताब अपने नाम कर लिया। यह उनके करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है।



अल्कराज का खिताबी हैट्रिक का सपना टूटा
सिनर की खिताबी जीत के साथ ही अल्कराज का विंबलडन में लगातार तीसरा खिताब जीतने का सपना टूट गया। साल 2023 और 2024 में अल्कराज ने नोवाक जोकोविच को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। लेकिन सिनर ने उन्हें खिताबी हैट्रिक पूरी करने से रोक दिया।सिनर विंबलडन का एकल खिताब जीतने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बने हैं। विंबलडन से पहले सिनर ऑस्ट्रेलियन ओपन(2024, 2025), यूएस ओपन(2024) का खिताब अपने नाम कर चुके थे।

Related posts

हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर कब्जे की कहानी हिंदी फिल्मों जैसी, जिसमें बस्तियां, अदालत, गुस्सा, और सियासत भी है, देश भर में “बनभूलपुरा” बना चर्चा में, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, जानिए यह मामला कैसे शुरू हुआ

admin

दुखद हादसा : खराब मौसम की वजह से मध्यप्रदेश में मंदिर से टकराकर विमान क्रैश होकर कई टुकड़ों में बंट गया, पायलट की मौत, ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल

admin

IPS TRANSFER योगी सरकार ने 28 आईपीएस अफसरों के किए तबादले, कई जिलों के एसपी भी बदले देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment