BREAKING WEATHER UPDATE MANSOON LATE 4 दिन देर से पहुंचेगा : भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मानसून का जारी किया अपडेट, केरल में इस बार अपने तय समय से कुछ दिनों बाद देगा दस्तक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
मौसम

BREAKING WEATHER UPDATE MANSOON LATE 4 दिन देर से पहुंचेगा : भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मानसून का जारी किया अपडेट, केरल में इस बार अपने तय समय से कुछ दिनों बाद देगा दस्तक

मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून चार दिन की देरी से केरला पहुंचेगा। मानसून अनुमानित 1 जून को केरला पहुंचता है लेकिन इस बार लेकिन इस बार 4 दिन की देरी से केरल पहुंचेगा। ताजा जानकारी के मुताबिक 4 जून को मानसून केरल में बरसेगा। पिछले साल यानी 2022 में मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था। वहीं 2021 में यह 1 जून को पहुंचा था। इस साल मानसून के सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बीते महीने यह जानकारी दी थी। अगर बारिश सामान्य रहती है तो देश में फूड ग्रेन प्रोडक्शन भी नॉर्मल रहेगा। यानी इससे महंगाई से राहत मिल सकती है। देश में किसान आमतौर पर 1 जून से गर्मियों की फसलों की बुआई शुरू करते हैं। ये वो समय होता है जब मानसून की बारिश भारत पहुंचती है। फसल की बुआई अगस्त की शुरुआत तक जारी रहती है। आईएमडी ने पिछले महीने कहा था कि भारत में अल नीनो की स्थिति के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।

Related posts

Scary Video दहशत भरी तस्वीर : छुट्टी में पिकनिक मनाने पहुंचे लोग टापू में फंसे, भारी बारिश के बाद बादल फटने से नदी का अचानक बढ़ गया जलस्तर, देखें वीडियो

admin

Weather update: अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

admin

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, कोहरे के कारण 131 उड़ानें रद

admin

Leave a Comment