वृंदावन में विधवा महिलाओं ने खेली होली, देश-विदेश की कई महिलाएं में हुईं शामिल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

वृंदावन में विधवा महिलाओं ने खेली होली, देश-विदेश की कई महिलाएं में हुईं शामिल


पूरे देश भर में होली की रौनक छाई है। वहीं ब्रज क्षेत्र यानी मथुरा में देश-विदेश के लाखों लोग होली के रंग में सराबोर हैं। आज वृंदावन में विधवा महिलाओं ने धूमधाम के साथ होली खेली है और एक दूसरे पर फूल गुलाल उड़ाए। इस दौरान सुलभ इंटरनेशनल संस्था के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक भी मौजूद रहे। इसके साथ कई विदेशी महिलाओं ने भी विधवाओं के साथ होली खेली। वृंदावन के गोपीनाथ मंदिर में सोमवार को विधवा माताओं ने फूल-गुलाल से होली खेली। इसमें शामिल होने एक हजार से ज्यादा देसी-विदेशी महिलाएं भी पहुंचीं। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. विंदेश्वर पाठक ने कहा कि विधवाओं की जिंदगी में नए रंग भरने का मौका लाकर सुलभ ने समाज को यह संदेश देने की कोशिश की है कि विधवा महिलाएं भी समाज का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जितने दूसरे लोग। सुलभ इंटरनेशनल संस्था के द्वारा विधवाओं के जीवन में होने जा रहे इस बदलाव से वह बेहद खुश हैं. सदियों पुरानी प्रथा को दरकिनार कर वह पिछले 8 साल से होली खेलती हैं। विधवाओं ने होली खेलने की अपनी इच्छा संस्था सुलभ इंटरनेशनल के सामने जाहिर की, तो संस्था के संस्थापक डॉ.बिंदेश्वरी पाठक ने सहमति जता दी।

Related posts

Shimla Terrifying accident Video : शिमला में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, हाटकोटी राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक कई कारों को रौंदता हुआ पलट गया, कई गाड़ियां चकनाचूर हो गई, दो की मौत

admin

राष्ट्रपति की लगी मुहर : वक्फ कानून अस्तित्व में आया, देश में यह अधिनियम इस नाम से जाना जाएगा, जारी हुई अधिसूचना

admin

चाचा शिवपाल के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच अखिलेश के बेबाक बोल

admin

Leave a Comment