कल तक भाजपा का गुणगान करने वाले शिवपाल यादव अचानक योगी सरकार पर क्यों हुए हमलावर  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

कल तक भाजपा का गुणगान करने वाले शिवपाल यादव अचानक योगी सरकार पर क्यों हुए हमलावर 

कुछ दिनों पहले तक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव भाजपा का गुणगान करने में लगे हुए थे। ‌यह भी चर्चाएं थी कि शिवपाल यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन शनिवार को शिवपाल के किए गए एक ट्वीट ने बहुत कुछ बयां भी कर दिया।  यादव ने उत्तर प्रदेश में कई दिनों से हो रही भीषण बिजली कटौती को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला । शिवपाल यादव ने कहा है कि बिजली बचत मतलब 12 से 18 घंटों की अघोषित बिजली कटौती। उन्होंने कहा है कि इसके बाद अगर गलती से बिजली आ जाए तो जनता अपने घर के बिजली से चलने वाले सारे आवश्यक उपकरण बंद करके बिजली बचत की संकल्पना को साकार करे।‌‌ शिवपाल ने इसे लेकर कहा है कि बिल आने पर अधिकारी गरीब जनता को छापेमारी कर परेशान करेंगे। ये जनता के साथ अच्छा मजाक है। फिलहाल शिवपाल यादव का किया गया यह ट्वीट संकेत दे रहा है कि अब भाजपा में उनकी फिलहाल वापसी के आसार नहीं हैं। बता दें कि पिछले दिनों शिवपाल यादव ने सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की थी। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब शिवपाल और आजम दोनों ही अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं।

Related posts

सीएम योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की CM Yogi Meet President draupadi murmu in Delhi

admin

सीएम योगी का बड़ा फैसला: अब प्रदेश में हर परिवार का बनेगा “फैमिली कार्ड” जारी किए दिशा निर्देश

admin

CM Yogi Massage PM Modi सीएम योगी का पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान, कहा- भारत को विश्व शक्ति बनाने का काम संभव कर दिखाया

admin

Leave a Comment