कुछ दिनों तक मौसम रहेगा मेहरबान, गर्मी से मिलेगी राहत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राष्ट्रीय

कुछ दिनों तक मौसम रहेगा मेहरबान, गर्मी से मिलेगी राहत


उत्तर प्रदेश में कई दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। अब आने वाले 5 दिनों में प्रदेश में मौसम मेहरबान रहेगा। बादलों ने इसके संकेत रविवार दोपहर बाद ही दे दिए थे। कल शाम को दिल्ली-एनसीआर राजस्थान, आगरा समेत कई शहरों में बूंदाबांदी और बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी एरिया में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में इस हफ्ते प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं और इस दौरान कहीं-कहीं बूंदा-बांदी भी हो सकती है। इस बीच कहीं-कहीं आंधी भी चल सकती है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट होगी। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता ने नमी बढ़ाई है। इससे पारा गिरा है। फिलहाल चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। आज सुबह भी प्रदेश में आगरा समेत कई स्थानों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिसकी वजह से कई जिलों में तापमान गिर गया है।

Related posts

टला बड़ा हादसा : दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो प्लेन के नीचे आई “कार” मचा हड़कंप, देखें वीडियो

admin

देश के 12 राज्यों में आज से शुरू हुआ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान, 51 करोड़ मतदाता होंगे शामिल

admin

PM Narendra Modi on Raksha Bandhan : रक्षाबंधन पर पीएम मोदी ने बच्चों से बंधवाई राखी, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment