Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

तीन दिवसीय विदेश दौरे के लिए पीएम मोदी हुए रवाना, इन देशों की करेंगे यात्रा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय (2 से 4 मई) अपने विदेश दौरे के लिए आज सुबह राजधानी नई दिल्ली से रवाना हो गए हैं। अपने विदेश दौरे के दौरान पीएम मोदी 3 देशों जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा पर हैं। पीएम का इस साल यह पहला विदेशी दौरा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री सबसे पहले आज जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। यहां पर उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। पीएम जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ छठे भारत-जर्मनी इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशन में शामिल होंगे। शाम को बर्लिन में भारतीय लोगों को संबोधित भी करेंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में भी भारतीयों को संबोधित करेंगे। उसके बाद बुधवार 4 मई को प्रधानमंत्री फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचेंगे। यहां पर नवनिर्वाचित फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। उसके बाद शाम को स्वदेश लौट आएंगे।

Leave a Comment