दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में बारिश की चेतावनी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
मौसम

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, अगले 48 घंटों में बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत के मौसम में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है, जहां मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है वहीं पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है, जिसके चलते अगले 24 से 48 घंटों में दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन के समय धूप का तीखापन महसूस किया जा रहा है, हालांकि सुबह और शाम के वक्त हल्की राहत बरकरार है।

Related posts

Himachal Pradesh heavy Rain हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद फिर फटा बादल, कई गाड़ियां मलबे में दब गई, सड़कें भी बह गई, घरों को भी नुकसान, वीडियो

admin

Devbhumi Weather हिमाचल के इन जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, चार दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, सैकड़ों रास्ते बंद, उत्तराखंड में भी कहर, लोगों को सतर्क रहने की सलाह, वीडियो

admin

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 7 जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

admin

Leave a Comment