Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड मौसम

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 7 जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तराखंड के साथ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम के रेड अलर्ट के बीच उत्तराखंड में भारी वर्षा का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुककर मेघ बरस रहे हैं। कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर को छोड़कर सभी पांच जिलों में स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। गढ़वाल में पौड़ी और उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे। अन्य जिलों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों को सतर्क कर दिया गया है।

Leave a Comment