पार्टी में शोक : लखनऊ मीटिंग के लिए जा रहे भाजपा के विधायक का कार में ही निधन, सीएम योगी और अखिलेश ने जताया दुख - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

पार्टी में शोक : लखनऊ मीटिंग के लिए जा रहे भाजपा के विधायक का कार में ही निधन, सीएम योगी और अखिलेश ने जताया दुख

(Uttar Pradesh BJP MLA heart attack arvind Giri Dies) : आज सुबह उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए एक दुखद खबर सामने आई। यूपी के लखीमपुर खीरी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद गिरी का आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अरविंद गिरी कार से राजधानी लखनऊ जा रहे थे। उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। बता दें कि लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक बने अरविंद गिरी की हार्ट अटैक में मौत हो गई है। बीजेपी विधायक अरविंद गिरी आज सुबह लखीमपुर खीरी जिले के गोला से लखनऊ के लिए मीटिंग में निकले थे, तभी सिधौली के पास चलती गाड़ी में हार्ट अटैक से मौत हो गई। भाजपा विधायक अरविंद गिरी की आकस्मिक मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है। वहीं भाजपा खेमे में भी शोक की लहर दौड़ गई है।वहीं समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अरविंद गिरी की आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है।

Related posts

सीएम धामी ने 48 घंटे में मृत्युंजय मिश्रा को आयुर्वेद निदेशालय में ओएसडी बनाने का आदेश किया निरस्त, सचिव आयुष के कार्यालय में संबद्ध किए गए

admin

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग दिसंबर के प्रथम सप्ताह में होने वाली परीक्षा की तैयारी में जुटा

admin

Kedarnath dham helicopter crash Watch video : दर्दनाक हादसा : केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश होकर बना “आग का गोला”, पायलट समेत सात तीर्थ यात्रियों की मौत, राष्ट्रपति, पीएम ने जताया दुख, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment