Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

इंतजार खत्म, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता की आयोजित हुई परीक्षा की ‘आंसर-की’ जारी, ऐसे करें चेक


यूपीटीईटी की परीक्षा देने वाले लाखों परीक्षार्थी अगर ‘आंसर-की’ का इंतजार कर रहे हैं तो उनके लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थी कितने सवाल सही हुए चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण, प्रयागराज ने यूपीटीईटी परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी की है। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर ही आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षाएं इसी महीने 23 जनवरी को प्रदेशभर में दूसरी बार आयोजित की गई थी। ‌ इससे पहले साल 2021 के नवंबर में आयोजित हुई यूपीटीईटी की परीक्षा के पेपर लीक होने की वजह से निरस्त कर दी गई थी।


Leave a Comment