मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू
May 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

MP Chhattisgarh assembly election voting live : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Polling : मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में 2,533 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इस बार जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के राजनीतिक भविष्य के लिए यह चुनाव अहम होगा तो वहीं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भी राजनीतिक भविष्य भी दांव पर है।

राज्य में 5.6 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। चुनाव अधिकारी के मुताबिक, 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और 35 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। नक्सल प्रभावित होने की वजह से बालाघाट जिले की बैहर, लांजी और परसवाड़ा, मंडला जिले की बिछिया और मंडला सीटों के 55 बूथ और डिंडोरी जिले के 40 मतदान केंद्रों पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही होगा।

वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बची हुई 70 सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण के लिए 7 नवंबर 2023 को वोट डाले गए थे। 7 नवंबर को पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। बची सभी 70 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें पाटन, अंबिकापुर और सक्ती विधानसभा समेत कई सीटों पर कांटे की टक्‍कर है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। गरियाबंद जिले की बिंद्रानवागढ़ सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चुनाव होंगे। राज्य के नक्सल प्रभावित 9 केंद्रों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इसके बाद बाकी सभी केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू होगी।

dailylokmanch.com

Related posts

राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से आठ महीने में ही दिया इस्तीफा, अब यह अर्थशास्त्री संभालेंगे कमान

admin

चमत्कार : आखिरकार राजू श्रीवास्तव ने “जाको राखे साइयां मार सके न कोई” की कहावत सही साबित कर दी, परिजनों और लाखों फैंस के खिले चेहरे

admin

Horoscope Punchang 26 October 26 अक्टूबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment