Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

Viral video : बारिश के मौसम में बाहर निकले विशालकाय 15 फुट के अजगर को बच्चों ने हाथों से पड़कर तीन किलोमीटर तक सड़कों पर घुमाया, देखें वीडियो

इन दिनों पूरे देश भर में मानसूनी बारिश का मौसम चल रहा है। बारिश के मौसम में सांपों का खतरा बढ़ जाता है ‌ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सामने आया है ‌‌ ।  बुलंदशहर में बारिश के मौसम में एक विशालकाय 15 फुट का लंबा अजगर निकल आया ‌‌ । छोटे-छोटे बच्चों ने यूपी के 15 फुट लंबे अजगर को हाथों से उठाकर गांव में तीन किलोमीटर तक घुमाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ बच्चे अजगर को सिर, पेट और पूंछ से पकड़े हुए हैं और गांव की गलियों में घूम रहे हैं। हालांकि, इसे बाद में जंगल में छोड़ दिया।

सोमवार को वन अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी। बता दें कि शनिवार को हुई यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद ही सामने आई। किसी ने पुलिस या वन विभाग को इसकी सूचना नहीं दी थी।

यह भी पढ़ें —

 



रिपोर्ट के अनुसार जहांगीराबाद कोतवाली के अंतर्गत डूंगरा जाट गांव के पास अजगर दिखाई दिया। 10 से 15 साल की उम्र के करीब एक दर्जन बच्चों और कुछ ग्रामीणों ने सांप को नंगे हाथों से उठाया और शेखपुर रौरा की गलियों में घुमाया। चार से पांच बच्चों ने इसे सिर, पेट और पूंछ से पकड़कर बुलंदशहर-अनूपशहर रोड पर घुमाया, जिससे बड़ी भीड़ जुट गई। असामान्य दृश्य के बावजूद, किसी वयस्क ने हस्तक्षेप नहीं किया।

Leave a Comment