VIDEO विवाह में दे-दना-दन : दो बहनों की शादी में डीजे पर डांस करने को लेकर दोनों बारातियों के लोगों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थरों से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

VIDEO विवाह में दे-दना-दन : दो बहनों की शादी में डीजे पर डांस करने को लेकर दोनों बारातियों के लोगों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थरों से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे, देखें वीडियो

हमारे देश में शादी समारोह सकुशल संपन्न हो जाए तो उसे बहुत अच्छा माना जाता है। विवाह समारोह में कुछ न कुछ कमी या विवाद की स्थिति बन जाती है। ‌कभी-कभी बात इतनी बढ़ जाती है कि मारपीट की नौबत भी आ जाती है। ऐसे ही पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया दो बारातों के लोग आपस में भिड़ गए। ऐसी लड़ाई हुई है मानो कोई बड़ा कारण हो लेकिन यह लड़ाई सिर्फ हो डीजे पर डांस करने को लेकर थी।

इतनी छोटी सी घटना में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। साथ ही एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके और फिर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला बाराबंकी जिले के कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के हसनपुर गांव का है। यहां रहने वाले जलील और हनीफ के यहां दो लड़कियों की शादी थी। गांव सैदनपुर थाना सफदरगंज उसतौली और खेमापुर थाना टिकैतनगर से बारातें आई थीं। सबसे पहले उसतौली से आई बारात के लोग डीजे पर नाचते-गाते हुए दरवाजे पर पहुंच गए। इसके बाद सैदनपुर से आई बारात डीजे पर डांस करते उधर से गुजर रही थी।

इस दौरान नाचने के लिए उसतौली के बाराती भी वहां पहुंच गए। डांस करने के दौरान दोनों पक्षों के बारातियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और लाठियां चलने लगीं। इस मारपीट में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Related posts

संसद सत्र से पहले विपक्ष ने संविधान दिवस कार्यक्रम में किया बहिष्कार, पीएम मोदी ने लोकतंत्र व्यवस्था का पढ़ाया पाठ

admin

नासिक में जिंदल फैक्ट्री में आग लगने से 1 की मौत और कई झुलसे, बॉयलर फटने के बाद हुआ हादसा

admin

NDA WORKSHOP पीएम ने किया सांसदों से सीधा संवाद : भाजपा सांसदों की कार्यशाला में प्रधानमंत्री मोदी आम कार्यकर्ता की तरह सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे, देखें वीडियो और फोटो

admin

Leave a Comment