VIDEO बारिश का कहर : हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ भरभरा कर नदी में समा गया, नेशनल हाईवे बंद, उत्तराखंड में भी गंगोत्री मार्ग पर वाहन फंसे रहे - Daily Lok Manch Himachal Jammu Kashmir Landslide
July 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

VIDEO बारिश का कहर : हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ भरभरा कर नदी में समा गया, नेशनल हाईवे बंद, उत्तराखंड में भी गंगोत्री मार्ग पर वाहन फंसे रहे

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत महाराष्ट्र तेलंगाना में भारी बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बड़े लैंडस्लाइड हुए। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बड़ा लैंडस्लाइड हो गया। वहीं, हिमाचल के शिमला और किन्नौर में लैंडस्लाइड के चलते नेशनल हाईवे-5 ब्लॉक हो गया। जिला किन्नौर के नाथपा गांव में पहाड़ का बड़ा भाग टूट कर गिरा। बड़ी-बड़ी चट्टानें गांव के साथ नाले की तरफ गिर गई जबकि कुछ मकान खतरे में ,सभी घर खाली कर दिए गए है जो खतरे में है। पिछले दिनों से जम्मू कश्मीर में बारिश का कहर जारी है। ‌ जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में भूस्खलन की घटना हुई है।

बताया जा रहा है कि रियासी जिले के बुद्धल माहौर रोड पर बड़ा भूस्खलन हुआ है। यह घटना पास में मौजूद किसी स्थानीय शख्स ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली। वीडियो साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पहाड़ी के एक हिस्सा नीचे बह रही नदी में समा गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो की बीआरओ ने पुष्टि की है। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज जम्मू और कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। वहीं उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों में उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में चमक-गरज के साथ तेज बारिश होगी।

शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में काले बादल छाए हुए हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास करीब आठ घंटे अवरुद्ध रहा। राजमार्ग अवरुद्ध रहने के कारण उत्तरकाशी से देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार आने जाने वाले वाहन फंसे रहे। सब्जी, दूध, फल सहित अखबार के वाहन भी धरासू के पास फंसे रहे। जबकि सुनगर के पास गंगोत्री राजमार्ग छह घंटे तक अवरुद्ध रहा। यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास तीन घंटे अवरुद्ध रहा। बारिश के बीच लगातार भूस्खलन की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। नेशनल हाईवे पर लगातार पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। लोगों को परेशानी भी हो रही है।

Related posts

पीएम मोदी के स्वीडन दौरे से भारत-यूरोप औद्योगिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती : राजदूत अनुराग भूषण

admin

Diwali sale : डिस्काउंट सीजन : मारुति, टाटा और हुंडई ने शुरू किया “दीपावली फेस्टिवल ऑफर”, कंपनी कारों पर 1 लाख रुपए तक दे रही छूट

admin

2 अगस्त, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment